पंडित जियालाल हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य महेश चंद्र मिश्रा द्वारा कृमि नाशक गोलियां वितरित की गईं। बच्चों को स्वास्थ्य के विषय में जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तभी मन स्वस्थ रह पाएगा और पढ़ाई में मन लगेगा। इस मौके पर अलका सिंह, दिनेश बाजपेई, सुखदेव सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार, जेपी शुक्ला सहित स्टाफ के कई लोग मौजूद रहे।
